Rajasthan School Education Council ने No Bag Day (Joyful Saturday) 2026-27 के लिए नई Standard Operating Procedure जारी की है। यह SOP 3 September 2026 की है और Integrated Shala Darpan पर 9 September 2026 को प्रकाशित हुई। नई व्यवस्था में Classes 1 से 12 तक activities, student groups, session timing, career guidance, safety, monitoring और reporting की जिम्मेदारियां स्पष्ट की गई हैं।
No Bag Day 2026-27: एक नजर में
| नियम | Official SOP |
|---|---|
| लागू कक्षाएं | Class 1 से 12 |
| आयोजन | हर महीने का दूसरा और चौथा शनिवार |
| पहला session | Pre-Lunch, लगभग 60 मिनट |
| दूसरा session | Post-Lunch, लगभग 60 मिनट |
| Activity plan | July 2026 से March 2027 |
| मुख्य focus | Experiential learning, skills, career awareness और holistic development |
2026-27 का पूरा school calendar पहले से हमारे Shivira Panchang 2026-27: Rajasthan School Calendar में दिया गया है; यहां केवल नई No Bag Day SOP के निर्देश समझाए गए हैं।
No Bag Day हर Saturday नहीं है
इस session के लिए सबसे जरूरी clarification यही है: No Bag Day प्रत्येक शनिवार नहीं, बल्कि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित होगा।
इन दिनों विद्यार्थियों को नियमित textbooks और school bag के स्थान पर activity-based और experiential learning में शामिल किया जाएगा। School स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार activities के समय में उचित बदलाव कर सकता है, लेकिन निर्धारित learning objectives और activity quality बनाए रखना जरूरी है।
Classes 1-12 के लिए पांच Student Groups
नई SOP ने उम्र और learning level के अनुसार विद्यार्थियों को पांच groups में बांटा है:
| Group | Classes |
|---|---|
| अंकुर | 1-2 |
| प्रवेश | 3-5 |
| दिशा | 6-8 |
| क्षितिज | 9-10 |
| उन्नति | 11-12 |
Activity की difficulty, participation और expected learning outcome इसी grouping के अनुसार तय होगा।
Joyful Saturday पर क्या होगा?
Saturday का school time दो activity sessions में बांटा गया है।
- Pre-Lunch Session: लगभग 60 मिनट की activity उस महीने के निर्धारित theme या subject पर होगी।
- Post-Lunch Session: लगभग 60 मिनट creative, skill-based या experiential activity के लिए होंगे।
Activities केवल classroom तक सीमित नहीं हैं। School परिसर, पौधारोपण, library visit, local artisans से interaction, bank, post office या health institution जैसी स्थानीय जगहों के educational visits भी उपयोग किए जा सकते हैं। Low-cost, no-cost और reusable material को प्राथमिकता देने का निर्देश है।
Class 9-12 में Career Guidance पर खास Focus
नई SOP का एक महत्वपूर्ण हिस्सा career education है। Classes 9-12 के विद्यार्थियों के लिए school में career guidance sessions नियमित रूप से चलाने हैं।
Career teachers विद्यार्थियों को higher education, skill development और employment options से परिचित कराएंगे। SOP में “Safar” career workbook, career cards/portal, career portfolio, DIKSHA training resources, RSCERT webinars, workplace visits, expert talks और alumni interaction का भी उल्लेख है।
जहां संभव हो, students को local industries, banks, service institutions, agriculture enterprises और skill-development centres से practical exposure दिया जा सकता है। इसका उद्देश्य केवल career names बताना नहीं, बल्कि वास्तविक workplaces और available opportunities को समझाना है।
Teachers और School Head की Responsibility
Teacher की भूमिका traditional lecture देने वाले instructor के बजाय facilitator और mentor की रखी गई है। उन्हें activity की तैयारी, स्वतंत्र participation, सुरक्षित environment और session के अंत में reflection सुनिश्चित करना है।
Group in-charge attendance और participation देखेगा तथा activity के बाद संक्षिप्त report तैयार करेगा। School management स्थानीय experts, parents और community resources को भी programme से जोड़ सकती है।
Safety और Inclusion भी SOP का हिस्सा हैं
Outdoor activity, science experiment, craft या educational visit में age-appropriate safety precautions जरूरी हैं। School में First Aid Kit उपलब्ध रखने का निर्देश भी दिया गया है।
SOP child protection के तहत Safe Touch/Unsafe Touch awareness, cyber safety, responsible internet use और substance-abuse awareness को भी शामिल करती है। CWSN विद्यार्थियों को उनकी क्षमता और जरूरत के अनुसार समान और सक्रिय participation का अवसर देना होगा।
Activity का Record भी रखना होगा
हर निर्धारित No Bag Day के बाद school को activity report और supporting records संभालकर रखने हैं। इनमें attendance, photographs/videos, noteworthy student work, innovations और local initiatives शामिल हो सकते हैं।
Programme की quality student participation, inclusion, career education, safety compliance, creativity और documentation जैसे indicators पर monitor की जाएगी। अच्छे school-level practices को block, district और state level तक share किया जा सकता है।
Official source: Integrated Shala Darpan के Circulars section में “नो बैग डे’ (Joyful Saturday) 2026-27 मानक संचालन प्रक्रिया (SOP)” उपलब्ध है. Official No Bag Day 2026-27 SOP





